चंपावत में भैया दूज पर भाई का सिर पूजती बहना।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में भैय्या दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के च्यूड़ों से सिर पूजकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने वाल्मीकि बस्ती में जाकर वाल्मीकि समाज के बच्चों का सिर पूजकर आशीर्वाद दिया। गहतोड़ी लंबे समय से वाल्मीकि समाज के हित के लिए कार्य करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन कर रही है।
भैय्या दूज पर्व को लेकर लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, बर्दाखान, सिमलखेत, पुलहिंडोला, रौंसाल, दिगालीचौड़, मडलक, खेतीखान, रीठा साहिब, देवीधुरा आदि जगहों में लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बहनों के मायके आने का क्रम शुरू हो गया था।