फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचौलीगोठ इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन
मैच के उद्घाटन मौके पर मुख्य अतिथि विनोद बिष्ट के साथ उचौलीगोठ व विकास इलेवन टीम के खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ में चल रहे मां अखिलातारिणी ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल मैच में उचौलीगोठ इलेवन ने विकास इलेवन को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विजेता टीम के अभिषेक को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास स्थित मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेमी फाइनल मैच उचौलीगोठ इलेवन और विकास इलवेन के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 59 रनों का स्कोर खड़ा किया। निर्मल ने निक्की ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। उचौलीगोठ के गेेंदबाज सुनील ने 2 विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में उचौलीगोठ ने दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच जीत लिया। बची नाथ ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। इससे पहले मुख्य अतिथि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने मैच का शुभारंभ कराया। मैच के अंपायर अमन, सागर और स्कोरर दीपक सिंह थे। प्रकाश सिंह ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजन में विकास सिंह, कमल सिंह, महेश सिंह आदि सहयोग दे रहे हैं।
कैनाल इलेवन ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में युवक मंगल दल की ओर से आयोजित फागपुर प्रीमियर लीग (एफपीएल) टूर्नामेंट के तहत रविवार को खेले गए मैच में कैनाल इलेवन ने राजपूत क्रिकेट क्लब गढीगोठ को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़ीगोठ की राजपूत क्रिकेट क्लब की टीम आठ ओवर में 54 रन बनाकर आउट हो गई। इस टीम की ओर से15 रन कैलाश ने बनाए। कैनाल इलेवन की ओर से किशन ने तीन विकेट लिए। जवाब में कैनाल इलेवन ने छह विकेट गंवाकर 7 ओवरों में विजयी लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। इस टीम की ओर से कमल ने सर्वाधिक 21 रन जुटाए। राजपूत क्लब की ओर से दीपक ने दो विकेट लिए। इस मैच के अंपायर नवीन, सोनू और स्कोरर राहुल थे। आयोजन में दीपक कार्की, युवक मंगल दल अध्यक्ष मेघराज, बिजुन, पवन, पंकज, अशोक आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें