फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अखिलतारिणी ट्वेंटी-20 ट्राफी पर उचौलीगोठ इलेवन ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
विजेता उचौलीगोठ की टीम को ट्राफी और नकद पुरस्कार प्रदान करते मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य गोविं? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ में आयोजित मां अखिलतारिणी ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल उचौलीगोठ इलेवन ने जीतकर ट्राफी और 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार पर कब्जा जमाया। उचौलीगोठ ने तड़ागी इलेवन को पांच रन से पराजित किया। उप विजेता टीम के अंशुल पांडेय को मैन आफ द टूर्नामेंट और उचौलीगोठ के कमल सिंह को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप मैदान में सोमवार हुए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उचौलीगोठ ने दस ओवरों में 101 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी बल्लेबाजी में तड़ागी इलेवन 96 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। मैच के निर्णायक दीपक पचौली व कमल भट्ट थे। स्कोरर की भूमिका दीपक सिंह ने निभाई। प्रकाश सिंह और जसवंत बसेड़ा ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। टूर्नामेंट के समापन मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, जसवंत बसेड़ा, देव दत्त कलौनी, प्रेम सिंह, मनोहर लाल आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी के अमन सिंह, विकास सिंह, कमल सिंह आदि ने सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें