चंपावत। जिला अस्पताल में मौसम बदलने से टाइफाइड के मरीज बढ़ने लगे हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानियोंं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में हर रोज चार से पांच मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण टाइफाइड के मरीज बढ़ रहे हैं। बताया कि अस्पताल में चार से पांच मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। बताया कि बरसात में गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कहा कि संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या उनकी वस्तुओं के उपयोग से भी संक्रमण फैल सकता है। कहा कि इस मौसम में खाने पीने में परहेज जरूरी है। पानी को उबाल कर पीना और ताजा भोजन खाना चाहिए। बासी भोजन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अधिक समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लेनी चाहिए।