फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
बनबसा में चरस के साथ पकड़ी गई नेपाली महिलाऐं पुलिस एवं एसएसबी की गिरफ्त में। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
नेपाल से आ रही दो महिलाओं के कब्जे से करीब चार किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद चरस की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़ी गई महिलाएं कैरियर हैं।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर शारदा बैराज चौकी पुलिस और एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के जवान भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा स्तंभ (पिलर) संख्या सात के निकट एसएसबी के स्वागत द्वार पर नेपाल से संदिग्धावस्था में आ रही दो महिलाओं को रोका गया। एसएसबी की महिला जवानों ने उनकी तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। सीओ बीसी पंत ने बताया तलाशी में उनके पास से तीन किलो 960 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ में महिलाओं ने बताया उन्हें किसी ने नेपाल में उनके गांव में चरस देकर शिमला (हिमाचल प्रदेश) पहुंचने को कहा था। इसके लिए उन्हें दस हजार रुपये दिए थे। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि महिलाएं नेपाल के ग्राम रूकुम वार्ड संख्या 8 जिला रूकुम निवासी माया (38) देवी के कब्जे से 1 किलो 960 ग्राम और लक्ष्मी रोका (40) के कब्जे से दो किलो चरस बरामद हुई। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं को पकड़ने वाली टीम में सीओ और थानाध्यक्ष के अलावा शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कां. तनवीर आलम, एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के एएसआई नारायण सिंह, एचसी अश्विनी कुमार, कां. अनिल कुमार, किशनवीर सिंह, महिला कां. ओमी देवी, रूप कंवर शेखावत आदि थे। मामले की जांच एसआई देवेंद्र सिंह मनराल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें