फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर स्कूल बस समेत दो वाहन सीज, 215 का चालान

Wed, 11 Feb 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
चंपावत। जिले में परिवहन विभाग की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूल बस समेत दो वाहन सीज किए। साथ ही 215 वाहनों का चालान किया गया। 21 चालकों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अभियान के तहत चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, घाट और पनार क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया के नेतृत्व में बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। चंपावत में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस को रोककर जांच की गई। बस का फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स, परमिट और बीमा नहीं था। भारी जुर्माने के बाद बस को कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया गया।
इसी तरह लोहाघाट में नशे की हालत में कार चलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसका वाहन सीज कर दिया गया। बिना हेलमेट के दोपहिया चलाने पर 130 का, सीट बेल्ट न लगाने पर 50, बीमा न कराने पर 13, टैक्स न देने पर 10, फिटनेस प्रमाणपत्र न बनवाने पर पांच और प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर छह वाहनों का चालान किए गए। ओवरस्पीडिंग में आठ, ओवरलोडिंग में चार, ट्रिपल राइडिंग में चार और मोबाइल फोन उपयोग पर दो चालान किए गए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों घाट और पनार में संयुक्त चेकिंग अभियान में एक रोडवेज बस का भी चालान किया गया। परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नियमों का पालन करने की अपील की है। अभियान में परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन आरक्षी महेंद्र पाल, किशन कुमार आर्या और नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें