फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के दो तस्कर 360 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े

विज्ञापन
टनकपुर पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय तस्करों से अब तक की सबसे बड़ी 360 ग्राम स्मैक की खेप पकड़ी है। तस्कर बरेली से सस्ते में खरीद कर लाई गई स्मैक को ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में महंगे दाम पर बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत रविवार को सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एडीटीएफ प्रभारी गोविंद, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल मतलूब खान, उमेश राज, नवल किशोर, अशोक वर्मा, गिरीश भट्ट, दीपक प्रसाद, सर्विलांस के विनोद जोशी नशे के कारोबारियों की धर पकड़ में जुटे थे। इसी बीच उन्होंने टनकपुर-चंपावत मार्ग पर स्थित तड़ागी पैट्रोल पंप के पास दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 360 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बरेली के ग्राम संजय नगर थाना बारादरी निवासी किशन कुमार (25) और ग्राम संजय नगर थाना बारादरी एवं हाल निवासी वार्ड संख्या 14 मोहल्ला बत्रा, पंजाबी कॉलोनी खटीमा (यूएस नगर) निवासी अजय कुमार उर्फ बाबू पीपा (30) बताया। किशन कुमार के पास से 200 ग्राम और अजय कुमार के पास से 160 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने स्मैक को पश्चिमी बरेली के फतेहगंज से सस्ते दामों पर लाकर खटीमा, नानकमत्ता, टनकपुर, बनबसा, पिथौरागढ़ में महंगे दाम पर बेचने की बात स्वीकारी है। पुलिस तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। उधर एसपी ने स्मैक पकड़ने वाली टीम को पांच हजार की नकद राशि का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें