फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 1.600 किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

Sun, 24 Dec 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस, एसओजी और एएनटीएफ टीम ने 1.600 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि चंपावत मार्ग में बलांई के पास चेकिंग के दौरान सलीम (40) निवासी वार्ड नंबर पांच नई बस्ती टनकपुर और जाकिर हुसैन (40) निवासी लाल इमली पड़ाव टनकपुर के कब्जे से एक किलो 600 ग्राम चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि सलीम के कब्जे से 850 ग्राम और जाकिर के कब्जे से 750 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे टैक्सी चलाने का काम करते हैं। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ आने पर चरस ले जाते थे और यहां महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, ललित पांडेय, महेंद्र डंगवाल, नवल किशोर, सूरज कुमार, विनोद जोशी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें