फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल सीमा से लगे गांवों के दो रज्जुमार्ग सवा साल से खराब

Mon, 29 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
खिरद्वारी-लोडियालसेरा का खराब रज्जुमार्ग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के दो रज्जुमार्ग (रोपवे) पिछले साल से खराब है। इससे लधिया नदी को आर पार करने में काम आने वाले इस रज्जुमार्ग के ठीक नहीं होने से ग्रामीणों को दुश्वारी हो रही है। अगले माह से शुरू होने वाली बरसात में नदी का जल स्तर बढने से दुश्वारी और बढ़ेगी। रज्जुमार्ग के काम में नहीं आने से ग्रामीणों को दो किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे आम ग्रामीणों से लेकर स्कूली और छोटे बच्चों की मुसीबत बढ़ रही है। पांच मिनट के रास्ते को पार करने में आधा घंटा लग रहा है।
विज्ञापन

वनरावत बहुल गांव खिरद्वारी और लोडियालसेरा को जोड़ने वाला रज्जुमार्ग लंबे समय से खराब है। लधिया नदी पर बना 500 मीटर का रज्जुमार्ग लोडियालसेरा से खिरद्वारी और 300 मीटर लंबा फुरकियाझाला से उपराकोट के बीच का रज्जुमार्ग लंबे समय से आवाजाही का काम कर रहा था। यह रज्जुमार्ग पिछले साल फरवरी से खराब है। लधिया नदी को आरपार करने के लिए सहारा बने इस रज्जुमार्ग का तार जीर्णशीर्ण होने के साथ, जनरेटर और मोटर भी खराब है। इससे बच्चों को खिरद्वारी जूनियर हाईस्कूल जाने से लेकर सामान ढोने में भी दिक्कत आ रही है।



उप प्रधान जीत सिंह का कहना है कि कई बार इस रज्जुमार्ग की मरम्मत की मांग करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इधर, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय का कहना है कि यह रोपवे ग्राम पंचायत के स्वामित्व में है। रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत की है। इसकी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ये रोपवे ग्राम पंचायत के स्वामित्व में है। रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत की है। इसकी मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से कहा जाएगा।
टीएन पांडेय,
डीएचओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें