फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास दो पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर हुड़दंग काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन के पास मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों ने जमकर हुड़दंग काटा। लोगों की शिकायत पर बाजार चौकी पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को अपनी कस्टडी में कोतवाली पहुंचा। बताया जाता है हुड़दंग काट रहे पुलिसकर्मियों में जहां एक कर्मचारी लंबे समय से गैरहाजिर तो दूसरा कर्मचारी सस्पेंड चल रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनेश पांगती जो कि लंबे समय से सस्पेंड चल रहा है तथा जगत सिंह पुलिस लाइन में चतुर्थ कर्मचारी है। जो ड्यूटी से लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था। मंगलवार को इन्होंने चंपावत रोडवेज बस स्टेशन के पास शराब पीकर हुड़दंग काटा। इस पर पर लोगों की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद बाजार चौकी प्रभारी सोनू सिंह और उप निरीक्षक सुरेंद्र खड़ायत ने दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप में बैठाकर कोतवाली पहुंचाया। प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों पर पहले से ही विभागीय कार्रवाई भी गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें