फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से रीठा साहिब पहुंचे बिजनौर के दो तीर्थ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज हो गई है। अब कुछ लोग साइकिल से भी यात्रा कर रहे हैं। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से रीठा साहिब पहुंचे दो तीर्थयात्री लोगों को सामाजिक मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजनौर के गुरजीत सिंह और मनजिंदर सिंह 26 जून को बिजनौर से रीठा साहिब के लिए चले। पहली जुलाई को यहां पहुंचे। 361 किमी का सफर कर ये दोनों युवा छह दिन में यहां पहुंचे। रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दोनों नौजवानों ने कहा कि साइकिल से चल कर उन्होंने तीर्थयात्रा के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ भी जागरूक किया। शनिवार को गुरजीत और मनजिंदर सिंह नानकमत्ता गुरुद्वारे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें