फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में 15 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
टनकपुर में स्मैक तस्करी में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
१५ लाख की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्त में दोनों आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले के संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने स्मैक तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। दोनों आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। उनके पास से 49 ग्राम से ज्यादा स्मैक पकड़ी है। चंपावत जिले में स्मैक तस्करी का अब तक का यह सबसे बड़ा मामला है। पुलिस तस्करों से गहन पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसी पंत ने बताया कि रविवार देर शाम पुलिस व एसओजी ने टनकपुर के एक स्टोन क्रशर के नजदीक दो युवकों की तलाशी ली, उनके पास से स्मैक बरामद हुई। ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता के गुरमीत सिंह पुत्र भोला सिंह के पास से 29.50 ग्राम और बाजपुर के गुरमेज सिंह पुत्र अमर सिंह के पास पास से 19.60 ग्राम स्मैक थी। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टीम में एसओजी प्रभारी वीरेंद्र रमोला, दरोगा योगेश दत्त आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें