फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरी रह गई अवकाश के दिन खनिज निकासी की तैयारी

विज्ञापन
शारदा में डाउन स्ट्रीम में रविवार को खनिज निकासी को लेकर हुए विवाद में सामाजिक दूरी के नियम की धज? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। साप्ताहिक अवकाश के दिन रविवार को भी शारदा से खनिज निकासी की तैयारी धरी रह गई। खनन विभाग ने पूरी तैयारी की थी, लेकिन शक्तिमान ट्रक यूनियन ने निकासी करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर रविवार सुबह डाउन स्ट्रीम निकासी गेट पर खनन प्रभारी हरीश पाल और यूनियन के पदाधिकारियों में तीखीं झड़प भी हुई। यूनियन का कहना है कि बाजार में खनिज की खपत नहीं है। ऐसे में निकासी करना वाहन मालिकों के लिए नुकसान का सौदा होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में करीब डेढ़ माह खनन बंद रहने से हुए राजस्व के नुकसान की भरपाई के लिए वन निगम ने साप्ताहिक अवकाश पर रविवार को भी खनिज निकासी का फैसला लिया है। इसके लिए निगम के आरएम जीसी पंत ने आदेश भी जारी किए हैं। उनके आदेश पर निगम की खनन इकाई ने शारदा में भी रविवार को खनिज निकासी की तैयारी की थी, लेकिन शनिवार रात शक्तिमान ट्रक यूनियन के इंकार से तैयारी धरी रह गई। खनन विभाग के बुलावे पर कुछ वाहन मालिक गाड़ी लेकर पहुंचे तो इसे लेकर डाउन स्ट्रीम निकासी गेट पर खासा विवाद हुआ। खनन प्रभारी और यूनियन पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में निकासी न करने के फैसले से मामला शांत हो गया।
निकासी तो नहीं हुई, सामाजिक दूरी की उड़ी धज्जियां
साप्ताहिक अवकाश के दिन शारदा से खनिज निकासी तो नहीं हो पाई, लेकिन निकासी गेट में विवाद से सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां जरूर उड़ीं। वहीं कई लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था। डाउन स्ट्रीम में कुछ वाहन निकासी के लिए पहुंचे तो खनन वभिाग और यूनियन पदाधिकारियों के बीच विवाद से वहां खासी भीड़ लग गई। ऐसे में सामाजिक दूरी के नियम की खूब धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से खनिज निकासी की पूरी तैयारी की गई थी। निकासी गेटों और तौल कांटों पर कर्मचारी तैनात रहे, लेकिन यूनियन के फैसले पर वाहन मालिकों ने निकासी नहीं की। यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर निकासी का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

- हरीश पाल, खनन प्रभारी शारदा खनन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें