फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banbasa: बच्चे समेत दो लोगों के पावर चैनल में डूबने की आशंका, आवाज से लगाया जा रहा अनुमान; जानें पूरा मामला

Sat, 29 Mar 2025 02:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

फागपुर के निकट शुक्रवार की सुबह एनएचपीसी की पावर चैनल में शर्मा पुल के पास बच्चे समेत दो लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बच्चे समेत दो लोगों के पावर चैनल में डूबने की आशंका - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनबसा में फागपुर के निकट शुक्रवार की सुबह एनएचपीसी की पावर चैनल में शर्मा पुल के पास बच्चे समेत दो लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना करीब सुबह 7:30 से 7:45 के आसपास की है।

शुक्रवार की सुबह पावर चैनल किनारे सैर पर गए एनएचपीसी कर्मियों और ग्रामीणों को एक बच्चे की चीखने की आवाज सुनाई दी। लोगों के आवाज की दिशा पर जाने पर दो लोगों के पावर चैनल में डूबने जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने किसी को डूबते हुए नहीं देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराक और अन्य टीमों को बुलाया गया। फिलहाल किसी के डूबने की पुष्टि नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि अभी तक किसी ने भी घटना की लिखित तहरीर नहीं मिली है।

अधेड़ के डूबने की आशंका

विज्ञापन

बनबसा क्षेत्र के भजनपुर मंथला में बटाई पर कार्य करने वाले दोधराम (50) पुत्र नन्हें लाल अपने पुत्र सुखलाल पुत्र दोधराम के साथ दवाई लेने घर से गया था। उन्हें फागपुर से एनएचपीसी पावर चैनल में जाते हुए देखा गया है। सीसीटीवी में भी वह दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें