फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में उल्टी दस्त के दो रोगी भर्ती

Sat, 10 May 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में उल्टी दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। उप जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों का आना तेज हो गया है। शनिवार को हालत बिगड़ने पर कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें दो मरीजों को आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। इनमें उल्टी दस्त के मरीज आ रहे हैं। सुबह से उल्टी दस्त की शिकायत पर मनिहारगोठ निवासी तबस्सुम (42) को भर्ती किया गया। तबस्सुम ने बताया कि दो दिनों से उल्टी दस्त हो रहे हैं। अस्पताल में भर्ती विष्णुपुरी कालोनी निवासी संध्या (40) ने बताया कि पिछले पांच दिनों से दस्त हो रहे हैं। डाॅ. सिंह ने गर्मी को देखते हुए मौसमी बीमारी से बचाव के लिए बासी खाना खाने से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें