फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हंगामा काट रहे दो लोगों को जेल भेजा

Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में हुड़दंग मचा रहे शराबियों के चलते कई बार यातायात संचालन में व्यवधान आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में शराब के नशे में हंगामा काट रहे दो लोगों को पुलिस ने मेडिकल कराने के जेल भेज दिया। दोनों ही शराबी मोटर स्टेशन में हंगामा काटने के साथ वाहनों की आवाजाही में रुकावट पैदा कर रहे थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि मुड़ियानी निवासी विशन सिंह और उमापति बृहस्पतिवार को दोपहर में शराब के नशे में हंगामा काट रहे थे। मोटर स्टेशन में तैनात पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने लगे। एक आरोपी तो हाथ में लाठी लेकर घूम रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। जहां मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें