फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: थल बाजार में चहलकदमी करते दो तेंदुए सीसीटीवी में हुए कैद

Tue, 12 Sep 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
थल बाजार में सीसीटीवी में कैद तेंदुआ। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के पुराने बाजार में दो तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुराने बाजार के पंत इलेक्ट्रॉनिक्स और नानू वर्मा ज्वैलर्स की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में सोमवार की देर रात 2:19 बजे दो तेंदुओं की चहलकदमी कैद हुई है।
विज्ञापन

तेंदुए नीचे टोल बाजार तिराहा से मुख्य बाजार को आते हुए नीचे रामगंगा नदी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार सुबह जब सीसीटीवी फुटेज जांची गई तो लोग दहशत में आ गए। लोगों का कहना है कि रात के समय घर से अकेले निकलने में भी अब डर लग रहा है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। संवाद
तेंदुए के हमले में भैंस की मौत

धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट में बीते दिवस दिन में प्राथमिक स्कूल के पास चर रही खीमानंद की भैंस को तेंदुए ने मार डाला। खीमानंद के परिवार की दूध बेचकर गुजर बसर होती है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने वन विभाग से खीमानंद को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

बनबसा के बमनपुरी में तेंदुए ने बकरी मारी

बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी गांव में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिवस ग्रामीण कमला राठौर की बकरी को तेंदुए ने मार डाला। एक सप्ताह पूर्व तेंदुआ एक ग्रामीण की गाय को मार चुका है। दो माह में तेंदुए ने चार गाय, सात से आठ बकरियां और कई कुत्तों को मौत के घाट उतारा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

प्रधान भावना नेगी ने बताया कि कई बार वन विभाग से इस संबंध शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर महेश जोशी ने बताया कि विभागीय कर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। तेंदुए की हलचल का पता लगाने के लिए तीन कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं जिनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें