फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले वृद्ध को टक्कर मारी, फिर गाड़ी दौड़ाकर पूर्व सैनिक को घायल किया

विज्ञापन
वृद्ध को टक्कर मार भाग रही गाड़ी रोकने के प्रयास में घायल पूर्व सैनिक केएस भंडारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
यूपी नंबर की तेज रफ्तार इनोवा कार के चालक ने पहले एक वृद्ध को टक्कर मारी और फिर वाहन रोकने का प्रयास कर रहे पूर्व सैनिक को गाड़ी दौड़ाकर घायल कर दिया। दुर्घटना में लिप्त गाड़ी पकड़ने को अन्य थानों को सूचित किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाड़ी पकड़ में नहीं आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब चार बजे यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार इनोवा कार के चालक पीलीभीत चुंगी के पचास मीटर पहले क्रिश ट्रेडर्स के सामने रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी बुद्धि सिंह (65) को टक्कर मारकर भागने लगा।
इस पर पीलीभीत चुंगी में खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी और पूर्व सैनिक केएस भंडारी (48) ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पहले गाड़ी की रफ्तार कम कर दी और फिर अचानक गाड़ी दौड़ाकर पूर्व सैनिक भंडारी को घायल कर दिया। हादसे में पूर्व सैनिक के सिर में चोट आई है। बुद्धि सिंह को अंदरूनी चोट लगी है। उपचार के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में लिप्त वाहन पकड़ने को आगे के थानों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें