फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो दुर्घटनाओं में दो घायल, बड़ा हादसा होने से बचा

Mon, 19 Jun 2023 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल मनोहर सिंह। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में सोमवार को दो अलग-अलग वाहन दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गनीमत रही कि दोनों वाहन खाई में गिरने से बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

चंपावत के महर पिनाना पाटी निवासी गीता देवी (32) पत्नी हरीश चंद्र अपने दो बच्चों के साथ वैन (यूके 06 एजेड 0443) में बैठकर टनकपुर आ रही थीं। अमरू बैंड के पास दूसरे वाहन को पास देते समय वैन अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर खाई की ओर लटक गई। हादसे में गीता को गंभीर चोट आई है जबकि उनके दोनों बच्चे और चालक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
दूसरी दुर्घटना सूखीढांग-धूरा मार्ग पर हुई। धूरा से सूखीढांग को आ रहा मैक्स वाहन सूखीढांग से कुछ पहले अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में जाकर पलट गया। हादसे में मैक्स में सवार धूरा निवासी मनोहर सिंह (55) पुत्र शिवराज सिंह घायल हो गए जबकि चालक सुरक्षित बच गया। सभी घायलों को 108 वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद घायल गीता को उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं। मनोहर सिंह की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट है जिन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें