फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर दो घंटे यातायात रहा बंद

Fri, 29 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
एनएच पर दो घंटे यातायात रहा बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में हुई बारिश से एनएच पर सुबह दो घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


वहीं धौन सल्ली मार्ग पर पेड़ गिरने से वाहनों के संचालन में दिक्कतें आईं।  बेलखेत और चल्थी के पास मलबा आने के कारण सुबह छह बजे से करीब दो घंटे तक अलग-अलग स्थानों में यातायात बंद रहा। अलबत्ता दोपहर के बाद बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली।

उधर, धौन सल्ली मार्ग पर भी कई स्थानों में मलबा आ गया। एक स्थान पर पेड़ गिरने से वाहनों  के निकलने मात्र की जगह ही रह गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें