फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अनियमितता पाए जाने पर दो होटलों पर जुर्माना

Sat, 20 Sep 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में होटल चेकिंग के दौरान कार्रवाई करती एएचटीयू। स्रोत :एएचटीयू
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शनिवार को बनबसा के होटलों में औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई एसपी अजय गणपति और सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो होटलों पर धारा 52 (3)/ 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम 2010 के तहत कार्रवाई की गई। बताया गया कि एक होटल पर पांच हजार और दूसरे पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुछ अन्य होटलों में की गई कार्रवाई में अनियमितता नहीं पाई गई। होटल स्वामियों को नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। चेकिंग अभियान में एएचटीयू प्रभारी इंद्रजीत (निरीक्षक), एचसी पुष्पा रानी, कांस्टेबल जगदीश चंद्र, राकेश प्रसाद आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें