फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर में फंसे दो विदेशी सैलानी

विज्ञापन
यूके के सैलानी इयान एंडरसन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। तमन्ना भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पंचेश्वर में पांच नदी (काली, गोरी, सरयू, धौलीगंगा व रामगंगा) के संगम में एंगलिंग व राफ्टिंग का लुत्फ उठाने की थी। मगर दो विदेशी सैलानी इसका आनंद तो नहीं उठा सके, लेकिन वे यहां फंसे रह गए। कोरोना वायरस के खतरे के बीच जारी लॉकडाउन से अब उनका अपने वतन वापस जाने का सपना भी लटका हुआ है। यूके (यूनाइटेड किंगडम) के इयान एंडरसन और यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) की एनेट्रा पर्यटक वीजा में भारत आए थे। वे 11 मार्च से चंपावत जिले में हैं। दोनों विदेशियों की मंशा पंचेश्वर के नजारे के दीदार करने के साथ ही एंगलिंग व राफ्टिंग का लुत्फ उठाने की थी। इन सैलानियों ने कुछ दिनों तक पंचेश्वर और आसपास के खूबसूरत स्थलों के दीदार भी किए, लेकिन कोरोना वायरस के खतरों से बचने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू और इसके बाद जारी लॉकडाउन की वजह से एंडरसन और एनेट्रा न पंचेश्वर में साहसिक पर्यटन का आनंद ले सके और नहीं अन्य स्थानों पर घूम सके। चंपावत टाइगर एडवेंचर संस्था के मुखिया राजेंद्र गड़कोटी का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से दोनों विदेशी सैलानियों को एंगलिंग व राफ्टिंग नहीं कराई जा सकी। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि इन विदेशी सैलानियों को जिले में ही रोका गया है, लेकिन इन सैलानियों को विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमति मिलने के बाद ही ट्रांजिट पास मिल सकेगा। अलबत्ता ये चिकित्सकीय जांच में पूरी तरह स्वस्थ हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक जिले में इन दो लोगों सहित कुल 11 विदेशी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएसए की सैलानी एनिट्रा। - फोटो : AMAR UJALA
यूएसए की सैलानी एनिट्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें