गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली में मास्क नहीं मिल रहे हैं। यहां के दूर मेडिकल स्टोर तो दूर स्वास्थ्य की जांच में जुटे कोरोना वारियर्स को भी मास्क नहीं मिले। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने स्वयं मास्क बनाकर बांटे।
इस समय देश में कोरोना महामारी के चलते सब लोगों को मास्क पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है, लेकिन गणाई गंगोली की दुकानों में मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। यहां तक कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच में जुटे कोरोना वारियर्स को भी अभी तक मास्क नहीं मिल पाए हैं।
ऐसे में सृष्टि मर्तोलिया, प्रकृति मर्तोलिया ने मास्क बनाकर क्षेत्र के दुकानदारों, कर्मचारियों, बुजुर्ग महिलाओं, बुजर्गों, को 120 मास्क वितरित किए। इसमें राजस्व निरीक्षक गणाई मदन मोहन जोशी, दीनदयाल उपाध्याय, टेलर मास्टर आनंद बोरा, मेघा उपाध्याय आदि का विशेष योगदान रहा। सृष्टि मर्तोलिया ने लोगों से मास्क लगाकर ही बाजार और सार्वजनिक स्थलों में जाने का आह्वान किया। संवाद
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA