फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बस्टिया में दो हाथियों ने गेहूं की फसल रौंदी

Fri, 14 Feb 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के उचौलीगोठ, छीनीगोठ के बाद अब दूरस्थ ग्राम पंचायत बस्टिया में भी बुधवार की रात दो हाथियों ने फसल रौंद दी। ग्रामीण और वन कर्मी सुबह तीन बजे तक शोर मचाकर हाथियों को भगाते रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि रात नौ बजे गांव में दो हाथी घुस आए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रात करीब 12 बजे हाथी वापस जंगल की ओर गए। इसके बाद रात फिर हाथी घुस आए। वन कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने शोर मचाया और करीब तीन बजे भगाया जा सका।
हाथियों ने हरी राम, अंबा दत्त, पुष्कर, जयमल के खेतों में गेहूं की फसल को रौंद दी और लीची आदि फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने सोलर फेंसिंग की मरम्मत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रेंजर जोशी ने टीम के साथ नुकसान का जायजा लिया। टीम में महेश अधिकारी, निकिता गैरोला, पूजा चौहान, कौशल कश्यप, विक्रम चंद, बलदेव, डूंगर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें