फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से खाली हैं एटीएम

Fri, 08 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के एटीएम से रुपये नहीं निकलने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत कर्मचारियों एवं बाहर से आने वाले लोगों को हो रही है। कैश की कमी की वजह से ये दिक्कत आ रही है।
नगर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम हैं, लेकिन ये सभी खाली हैं। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से एटीएम से रकम निकालकर खरीदारी के लिए आने वाले लोग खाली हाथ लौट रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बैंकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र एटीएम में पैसे डालने की मांग की है। बता दें कि क्षेत्र में रोजाना 20 लाख रुपये से अधिक एटीएम से आहरित होते हैं। यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह राणा ने कहा कि कैश की कमी की वजह से एटीएम में कम रुपया डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पांच दिन से एटीएम में पैसा नहीं
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पांच दिन से पैसा नहीं होने से ग्राहक परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह बिष्ट ने एटीएम खाली होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कनालीछीना शाखा में शाखा प्रबंधक समेत केवल दो ही कर्मचारी तैनात हैं। बैंक में ग्राहकों की भीड़ रहती है। एटीएम से ग्राहकों को सुविधा मिलती थी। लोग पैसा न मिलने पर वापस जा रहे हैं। इन लोगों ने बैंक में स्टाफ बढ़ाने के साथ ही एटीएम में हर समय पैसा रखने की मांग की है। शाखा प्रबंधक आशीष कपूर का कहना है कि पिथौरागढ़ ब्रांच में पैसे की कमी से यह दिक्कत आई है। एक-दो दिन में एटीएम में पैसा डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें