सोमवार को दो दिनों के अवकाश के बाद खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा एटीएम में भी काफी लोग उमड़े। जिला मुख्यालय में जहां एसबीआई के सभी एटीएम ठीक-ठाक काम कर रहे हैं, वहीं अभी कई बैंकों के एटीएम पूरी तरह से काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट शाखा में करेंसी का अभाव हो गया है। बैंक में सोमवार को 46 लाख रुपए का कैश ही शेष था। इसमें 500 रुपए के 18 लाख और शेष दो हजार रुपए के नोट उपलब्ध थे। शाखा प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि सोमवार देर सायं तक तीन करोड़ रुपए पिथौरागढ़ से पहुंचने की संभावना है।