टनकपुर (चंपावत)। श्री ब्यानधुरा धाम में दो दिवसीय उत्तरायणी मेले में श्रद्धालु पूजा के लिए उमड़े। मकर संक्रांति पर सुबह पांडवकालीन स्नान कुंडों में स्नान के बाद ऐड़ी देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पुजारी पंडित शंकर जोशी ने बताया कि लगभग दस हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने ब्यानधुरा धाम में दर्शन किए। श्री ब्यानधुरा मंदिर समिति ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था की।