टनकपुर (चंपावत)। काली नदी के पार पड़ोसी देश नेपाल के परी गांव स्थित परशुराम घाट पर मकर संक्रांति पर मेला लगा। इसमें भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। दोनों देशों से लोग मेले में आए और रात्रि में देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेले में मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी के साथ धाम के पुजारियों के दल ने भी मंदिर में दर्शन किए। समिति अध्यक्ष के साथ ही मोहन चंद्र पांडे, गिरीश तिवारी ने बताया कि मेले में बेहतर व्यवस्था रही। इस बीच मेले के चलते सीमा पर एसएसबी के जवानों की कड़ी निगरानी रही। सं