फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से दो स्तंभ पहले से गायब, एक और गिरा मिला

Mon, 20 Nov 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा में खल्ला के गिरा पड़ा सीमा स्तंभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा से जहां दो सीमा स्तंभ गायब हैं, वहीं खल्ला के पास एक और सीमा स्तंभ गिरा पड़ा मिला है। अनुमान है कि बरसात में नदी-नालों के उफान से कटाव में यह स्तंभ धराशायी हुआ होगा। स्तंभ के धराशायी होने का पता तब लगा जब सोमवार को एसएसबी एवं खुफिया विभाग की टीम ने टनकपुर से लगी सीमा क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आला अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को एसएसबी की 57वीं वाहिनी के बूथ कैंप के इंचार्ज सूर्यमोहन तिवारी, एलआईयू के प्रभारी भुवन भट्ट एवं विशेष अभिसूचना इकाई अधिकारी नवीन चंद्र जोशी ने टनकपुर सीमा पर ब्रह्मदेव से खल्ला तक निरीक्षण कर सीमा स्तंभों का जायजा लिया। निरीक्षण कर लौटी टीम ने बताया कि नेपाल के खल्ला नामक स्थान पर लगा सीमा स्तंभ संख्या 813/1 नदी के रोखड़ में गिरा पड़ा मिला है। टीम का अनुमान है कि यह स्तंभ बरसात में नदी-नालों के उफान से हुए कटाव से गिरा है। एलआईयू प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर सीमा स्तंभ की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। बता दें कि भारत-नेपाल की सीमा को दर्शाने वाले तीन सीमा स्तंभ गायब होने से सीमा विवाद की स्थिति बनी है। टनकपुर-बनबसा से लगी सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 3 और 3 ए पहले से गायब है और अब खल्ला नामक स्थान पर एक और स्तंभ गिरा मिला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें