लोहाघाट में पैट्रोल पंप के ऊपर गिरे पेड़ का निस्तारण करते फायर कर्मी। स्रोत: फायर
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में मंगलवार की रात को हुई भारी बारिश के दौरान शिवालय मंदिर के पास स्थित पार्वती फिलिंग स्टेशन के ऊपर देवदार के दो विशाल वृक्ष गिर गए। पेड़ गिरने से पेट्रोल पंप को भारी नुकसान पहुंचा है। बुधवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिलने पर टीम ने वुडन कटर की सहायता से दोनों पेड़ों को काटकर हटाया गया। दमकल विभाग की टीम में चालक राजेश खर्कवाल, फायरमैन भरत सिंह, उमेश चंद्र और राजेश जोशी रहे। संवाद