मुवानी (पिथौरागढ़)। महाविद्यालय को जोड़ने वाली बदहाल सड़क पर विद्यार्थी खतरे के बीच आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। कच्ची सड़क बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गई है। फिसलन बढ़ने से विद्यार्थियों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। प्राध्यापकों के वाहन भी कीचड़ में फंस रहे हैं जिन्हें धक्का देकर किसी तरह बाहर निकाला जा रहा है। पूर्व प्रधान रमेश बम ने लोनिवि को पत्र भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग की है। संवाद