पाटी (चंपावत)। पाटी पुलिस ने 1.540 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार को देवीधुरा-हल्द्वानी मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जमनपौड़ के पास कार (यूके 04 टीबी 2865) को रोका गया। तलाशी में चालक ईश्वर सिंह (35) निवासी सुनकोट थाना मुक्तेश्वर (नैनीताल) के पास से 680 ग्राम और किशन नाथ (71) निवासी कजलाकोट (नैनीताल) के कब्जे से 860 ग्राम चरस बरामद हुई। घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस को गांव से इकट्ठा कर ऊंचे दामों में बेचने के लिए तराई क्षेत्र में ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां सा उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि पाटी पुलिस 24 दिन में छह आरोपियों से कुल साढ़े तीन किलो चरस बरामद कर चुकी हैं। टीम में थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी, एसओजी के महेंद्र डंगवाल, बच्ची सिंह, बसंत पाण्डेय मौजूद थे।