फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 185.15 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 25 Apr 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत 185.15 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वर्ष 2024 में जिले में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामदगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को प्रभारी थानाध्यक्ष बच्ची सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में कोतवाली और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। भारत-नेपाल मार्ग शारदा नहर शिल्ट इजैक्टर के पास रोखड़ बन्धा मार्ग पर टीम को बाइक (यूके 06 बीसी 5097) पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली आरोपियों के कब्जे से 185.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमरजीत सिंह और नानक सिंह निवासी ग्राम रघुलिया, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) बताया।
आरोपियों ने बताया कि वे लोग फतेहगंज, नवाबगंज (बरेली) से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर पीलीभीत, न्यूरिया, मझौला, खटीमा, बनबसा, टनकपुर, लोहाघाट, चंपावत और नेपाल में ऊंचे दामों में बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला तो आरोपी नानक सिंह के खिलाफ खटीमा कोतवाली में 60/72 एक्ट में एक रिपोर्ट पंजीकृत मिली। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

टीम में ये रहे मौजूद
पुलिस टीम में एएनटीएफ के प्रभारी एसआई सोनू सिंह, मनिहारगोठ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नवल किशोर, एएनटीएफ के हेड कांस्टेबल मतलूब खान, गणेश सिंह, महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल उमेश राज, सूरज कुमार, कोतवाली के हेड कांस्टेबल हरीश नाथ शामिल रहे।

सवा किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार

लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने एक किलो 362 ग्राम चरस के साथ गड़कोट निवासी एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार को सीओ वंदना वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना पर खेतीखान चंपावत मार्ग पर पुलिस और एएनटीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। मानर के पास गड़कोट की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और ललुवापानी की ओर भागने लगा। संदेह के आधार पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से एक किलो 362 ग्राम चरस बरामद हुई।
सीओ ने बताया कि आरोपी मुकेश चंद्र जोशी (43) निवासी गड़कोट तोक शैला थाना चंपावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत, पूरन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय जोशी, अशोक पुरी, एएनटीएफ टीम में पवन स्वरुप, विपिन जोशी, जगवीर शरण, मनमोहन सिंह, इसरार अहमद, विरेंद्र चौहान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें