फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा छात्रवृत्ति घोटाला:एसआईटी ने दो आरोपियों को दबोचा, जेल

विज्ञापन
चंपावत पुलिस की गिरफ्त में छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के देवभूमि विद्यापीठ में हुए लाखों के छात्रवृत्ति घोटाले के दो आरोपियों को एसआईटी ने सोमवार को खटीमा से गिरफ्तार कर लिया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद लोहाघाट जेल भेज दिया गया है। घोटाले के आरोप में पिछले साल 15 दिसंबर को एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआईटी प्रभारी टनकपुर के कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार और प्रदीप कुमार निवासी ऊधमसिंह नगर जिले के ग्राम दीया, बिरियामझोला को सोमवार को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुकेश दीया चांदपुर का ग्राम प्रधान और प्रदीप कुमार युवक कांग्रेस का विधानसभा क्षेत्र खटीमा का अध्यक्ष है। एसआईटी प्रभारी ने बताया कि ये दोनों आरोपी विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए संपर्क करते थे। इसके एवज में आरोपियों को कमीशन मिलता था।
देवभूमि विद्यापीठ नाम की गैर मान्यता प्राप्त संस्था पर 2015-16 में 221 एससी और 140 एसटी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के नाम पर 39.52 लाख रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है। पुलिस जांच में इस बात की तस्दीक हुई थी कि समाज कल्याण विभाग से मिली यह राशि छात्र-छात्राओं तक नहीं पहुंची। बनबसा थाने में इन दो बिचौलियों के अलावा विद्यापीठ के चार संचालक हरिद्वार जिला निवासी चैरब जैन, अनिल गोयल, विवेक शर्मा, गौरव जैन और सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोपाल सिंह राणा के खिलाफ आईपीसी की की कई धाराओं में दर्ज किया गया था। चारों संचालकों को हरिद्वार की अदालत से गिरफ्तारी से स्टे मिला है। जबकि एडीओ राणा के खिलाफ विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीम में शामिल थे ये कर्मी:
एसआईटी प्रभारी टनकपुर के कोतवाल धीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक जसवीर चौहान, दरोगा मोहन भट्ट, नैन राम विश्वकर्मा, कांस्टेबिल साकिर अली, मुस्तफा अंसारी, प्रवीण गोस्वामी, नरेंद्र दिलवाल और शैलेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें