फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा भर रहे दुपहिया वाहन बने मुसीबत

Sun, 29 Oct 2017 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में बगैर हेलमेट के बाइक में जाते तीन लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत में फर्राटा भरते दोपहिया वाहन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। बगैर हेलमेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार यहां के बाइक  सवारों का शगल बन गया है। कई बाइक सवार हेलमेट पहनने के बजाय उसे बाइक में लटका रहे हैं। जिस वजह से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लेकिन पुलिस बगैर हेलमेट बाइक चलाने और तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। 
विज्ञापन


बीते शनिवार को जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में बगैर हेलमेट और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन एसपी कार्यालय की नाक के नीचे दुपहिया वाहन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिला मुख्यालय में भी अधिकतर बाइक सवार बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाते नजर आते हैं। हैरत की बात ये कि कई बाइक सवार हेलमेट पहनने के बजाय मोटरसाइकिल में लटकाना पसंद करते हैं। गाहे बगाहे होने वाली पुलिस चेकिंग से बचने को चेकिंग स्थल से गुजरने से पहले हेलमेट पहन लेते हैं। हालांकि पुलिस ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करती हैं। लेकिन बगैर हेलमेट और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले उसके दावे की हवा निकाल रहे हैं। 

कोतवाली पुलिस का कहना है कि तीन सवारी, बिना हेलमेट और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है। स्कूल टाइम के अलावा थाना गेट, जूप, खटकना पुल, जीआईसी चौक और छतार में दुपहिया के साथ ही चौपहिया वाहनों के खिलाफ भी समय समय पर कार्रवाई की जाती है। उनका कहना है कि हर दिन औसतन बीस बाइक सवारों का चालान किया जाता है। बताया कि शनिवार को बाइक में तीन सवारी, बगैर हेलमेट और तेज गति से बाइक चलाने पर बीस बाइक सवारों का चालान कर 2500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।  
विज्ञापन


काेट
जिला मुख्यालय में नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए एसआई के नेतृत्व में एक टीम ट्रैफिक जबकि दो टीम सिविल पुलिस की बनाई गई हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, बगैर कागजात, तीन सवारी, और तेज गति से वाहन चलाने वालों के वाहन सीज किए जाएंगे। 
विज्ञापन

ज्योति प्रकाश, 
उपनिरीक्षक, यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें