फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चंपावत जिला सबसे आगे, अल्मोड़ा रहा फिसड्डी

विज्ञापन
डीएसटीओ एनबी बचखेती। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले को बीसूका (बीस सूत्रीय कार्यक्रम) में उत्तराखंड में पहला स्थान मिला है। 2019-20 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसे ये मुकाम मिला है। हरिद्वार दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर है, जबकि टिहरी और अल्मोड़ा जिला संयुक्त रूप से 12वें व अंतिम नंबर पर आए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नंदाबल्लभ बचखेती ने बताया कि चंपावत जिले को सभी 22 सूत्रों में ए श्रेणी मिली है, जबकि 2019 में चंपावत पांचवें नंबर पर रहा। उत्तराखंड बनने के बाद चंपावत जिला डेढ़ दशक पूर्व भी बीसूका में प्रथम स्थान पर रह चुका है। ---:: ये हैं बीस सूत्रीय कार्यक्रम :: नवगठित व पुनर्जीवित स्वयं सहायता समूह, रिवाल्विंग फंड प्राप्त स्वयं सहायता समूह, सामुदायिक निवेश फंड प्राप्त समूह, कृषि के लिए सिंचाई सुविधा, एनएफएस, राज्य खाद्य योजना, पेयजल आंशिक सेवित बसावटें, बाल प्रतिरक्षण, सहायता प्राप्त अनुसूचित परिवार, आईसीडीएस योजना का वैश्वीकरण, क्रियाशील आंगनबाड़ी, वनरोपण, ग्रामीण पीएमजीएसवाई, बायोगैस संयंत्र स्थापना, बिजली की मांग के सापेक्ष आपूर्ति, लघु उद्योग की स्थापना, राष्ट्रीय बचत व सूची प्रकाशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें