फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

738 लोग वतन लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बनबसा बार्डर से वतन लौटे 738 नागरिक बनबसा (चंपावत)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को किए गए लॉकडाउन में भारत नेपाल में फंसे लोगों को बनबसा सीमा से वतन लौटाने का क्रम जारी है। रविवार को बनबसा बार्डर से भारत नेपाल के 738 नागरिक स्वदेश लौटे। बनबसा शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि लॉकडाउन में नेपाल में फंसे 276 भारतीय रविवार को बनबसा के रास्ते स्वदेश लौटे। बताया कि भारत में विभिन्न प्रांतों में लॉकडाउन में फंसे 462 प्रवासी नेपाली नागरिकों की वतन वापसी हुई। बता दें कि पिछले बीस दिनों में नेपाल में फंसे 3549 भारतीय नागरिकों ने इस सीमा से वतन वापसी की। जबकि भारत में लॉकडाउन में फंसे 27107 प्रवासी नेपाली नागरिकों बनबसा के रास्ते अपने मुल्क को गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें