फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंई खैसकांडे में ट्यूबवेल निर्माण को मिली मंजूरी

Sat, 30 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंई खैसकांडे में पेयजल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां ट्यूबवेल निर्माण की प्रशासनिक और सैद्धांतिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। अपर सचिव अर्जुन सिंह के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश यहां पहुंच गया है।
विज्ञापन


शासनादेश जारी होने के बाद जल निगम अल्मोड़ा की इलैक्ट्रीकल विंग के सहायक अभियंता टीएस रौतेला, भू वैज्ञानिक डीके नैथानी, अवर अभियंता विरेंद्र पंचपाल ने गांव का भ्रमण कर ट्यूबवेल की तकनीकी पहलुओं की परख की। रौतेला का कहना था कि खैसकांडे गांव के रौलपी तोक में ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। जहां 200 लीटर प्रति मिनट पानी भूगर्भ से निकाला जाएगा। युवा  कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव भुवन चौबे के अनुसार ट्यूबवेल को स्वीकृत कराने में सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने विशेष रुचि ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें