फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में जल्द बनेगा ट्रंचिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड अभियान 6:
विज्ञापन

लोहाघाट में जल्द बनेगा ट्रंचिंग ग्राउंड, डीपीआर तैयार
नगर की कूड़े निस्तारण की समस्या का समाधान, 30 कूड़ेदान हटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र के कूड़े निस्तारण के लिए फर्नहिल में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का स्थायी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। शासन की ओर से करीब 1.32 करोड़ रुपये की लागत से ट्रंचिंग ग्राउंड की डीपीआर स्वीकृत कर दी गई है। स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण से नगर की कूड़े निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा। कूड़ा निस्तारण की दिशा में नई पहल शुरू करते हुए नगर क्षेत्र में पूर्व में बनाए गए 30 कूड़ेदानों को हटा दिया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर के सभी सातों वार्डों में लगे कूड़ेदानों को हटा दिया है। इसके स्थान पर सुबह-शाम कूड़ा वाहन हर मोहल्ले से कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। जिन मोहल्लों में कूड़ा वाहन नहीं जा पा रहे हैं, वहां पर्यावरण मित्र घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि अजैविक कूड़ा प्लास्टिक, टिन, लोहे आदि को कांपेक्टर मशीन के जरिए कांपेक्ट किया जा रहा है। जबकि कम मात्रा में जैविक कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड में बनाए गए गड्ढों में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो 09 एलएचजी 04पी
कोट
नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता के लिए चलाई जा रही मुहिम अच्छी है। नगर पंचायत की ओर से जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने के लिए दिए गए कूड़ेदानों का लोगों को प्रयोग कर स्वच्छता अभियान में सहयोग करना चाहिए।
नगेंद्र जोशी। (09एलएचजी05पी)
कोट
ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण नगर की खूबसूरती और कूड़ा निस्तारण के लिए अति आवश्यक है। नगर पंचायत को कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने के बाद उसके निस्तारण का पुख्ता बंदोबस्त करना चाहिए जिससे आसपास के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हों। एडवोकेट नवीन।
(09एलएचजी06पी)
कोट
कूड़ा निस्तारण के लिए घर-घर कूड़ा वाहन और पर्यावरण मित्र भेजना नगर पंचायत की अच्छी पहल है। कूड़ेदान हटने से लोग खुले में कूड़ा नहीं फेंक रहे हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड की डीपीआर स्वीकृत होने से जल्द स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड बनने से पंचायत को काफी राहत मिलेगी। सतीश मुरारी,
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष, व्यापार संघ। (09एलएचजी07पी)
कोट
नगर पंचायत की ओर से फर्नहिल में ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण किए बगैर ही नगर का कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े निस्तारण के लिए कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए। कूड़े से निकलने वाली सड़ांध, गंदगी और मक्खियों से कलीगांव, टूंणा के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
डीएस पुजारी। (09एलएचजी08पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें