लोहाघाट (चंपावत)। पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रॉमल मशीन का शुभारंभ कर दिया है। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रॉमल मशीन का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट के शीघ्र निस्तारण के लिए कार्य तेजी से किया जाएगा। मशीन के माध्यम से कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जाएगा।
ईओ सौरभ नेगी ने कहा कि लोहाघाट में वर्षों से एकत्रित लीगेसी वेस्ट का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। भविष्य में कूड़े का प्रबंधन डोर-टू-डोर कलेक्शन और सेग्रीगेशन के माध्यम से किया जाएगा। इससे कूड़े का सही तरीके से निस्तारण संभव हो सके। इस मौके पर सभासद आशीष राय, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी आदि रहे। सं