टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर से प्रतिदिन सुबह 8:35 बजे शक्तिनगर के बीच संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस सर्दी के मौसम में 18 दिन चलेगी। रेलवे ने दिसंबर की नई समय सारणी जारी कर दी है।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि 1, 3, 5, 6, 8,9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 29, 30 दिसंबर को त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन होगा। त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से खटीमा-पीलीभीत-बरेली-शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ चारबाग, राय बरेली, ऊंचाहार होकर प्रयाग रेलवे स्टेशन और इलाहाबाद जंक्शन, मिर्जापुर- चुनार- सोनभद्र, अनपरा आदि होकर शक्तिनगर पहुंचती है। वर्तमान में त्रिवेणी एक्सप्रेस पूरे महीने संचालित होती है, लेकिन अब सर्द मौसम में पूरे महीने की जगह 18 दिन ही यह चलेगी। संवाद