फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पिथौरागढ़ में 93 इंटर कॉलेजों में नहीं है लैब

Fri, 27 Sep 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में सरकारी शिक्षा के बुरे हाल हैं। इसकी मार विद्यार्थी झेल रहे हैं। 128 में से 93 इंटर कॉलेजों में लैब नहीं है। भवन न होने से अस्थायी तौर पर विद्यालय के कक्षों में लैब का संचालन कर विद्यार्थियों को प्रयोग कराए जा रहे हैं। पर्याप्त जगह और उपकरण न होने से विद्यार्थियों को विज्ञान का पूरा ज्ञान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में 128 इंटर कॉलेज हैं। शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 91 इंटर कॉलेजों में भौतिक, 92 में रसायन और 93 में जीव विज्ञान की स्थायी लैब नहीं है। किसी तरह एक कक्ष में लैब का संचालन कर विद्यार्थियों को विज्ञान का ज्ञान बांटा जा रहा है। एक कक्ष में लैब का संचालन करना शिक्षक जबकि यहां प्रयोग कर अपने विषय का पूरा ज्ञान हासिल करना विद्यार्थियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। विभाग के मुताबिक लैब के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद भी पांच साल से नहीं हुई है। ऐसे में प्रयोग के लिए लैब में कई उपकरणों का अभाव है। संवाद
30 हाईस्कूलों में नहीं है लैब
पिथौरागढ़। जिले में 87 हाईस्कूल संचालित हैं। हैरानी है कि अब तक 30 हाईस्कूलों में लैब नहीं है। हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में स्थायी लैब बनाने का प्रस्ताव शासन में धूल फांक रहा है और विद्यार्थी इसके बगैर कई परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

अस्थायी तौर पर ही सही लगभग सभी विद्यालयों में लैब हैं। स्थायी लैब के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कई विद्यालयों में लैब के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। - हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें