फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से अब हाईब्रिड कोचों के साथ दौड़गी त्रिवेणी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचनार्थ............
विज्ञापन

टनकपुर से अब हाइब्रिड कोचों के साथ दौड़ेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पूरी की तैयारी, रेल सेवा के शुरू होने का इंतजार
राजेश देउपा (संवाद)
टनकपुर (चंपावत)। ट्रेनों का संचालन शुरू करने को लेकर रेल मंत्रालय ने भले ही अभी कोई फैसला न लिया हो, लेकिन संचालन शुरू होगा तो टनकपुर से अब त्रिवेणी एक्सप्रेस 15076 (अप-डाउन) हाइब्रिड कोचों को लेकर दौड़गी। जिससे यात्रियों को इस ट्रेन में सफर के दौरान गर्मी की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

इज्जत नगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार कर रेल यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस में अब हाइब्रिड वातानुकूलित कोच संचालित होंगे। इन कोचों में ब्रशलेस डीसी मोटर चालित बेहतर गुणवत्ता वाले पंखों का इस्तेमाल किया गया है। ये पंखे कोचों में बेहतर कूलिंग के साथ ही हवादार वातावरण बनाए रखेंगे। जिससे एअरकंडीशनर प्लांट के बंद होने की दशा में भी काफी देर तक कोचों में तापमान ठंडा रहेगा। उन्होंने बताया कि ब्रशलेस मोटर लगी होने से पंखे लंबे समय तक कार्य करते हैं और इनकी मरम्मत की जरूरत भी कम होती है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी रेलवे स्टेशन या मार्ग में ट्रेन के अधिक समय तक रुकने में बैटरी के डिस्चार्ज होने से वातानुकूलित कोच में गर्मी होने लगती थी। उन्होंने बताया कि हाइब्रिड कोच में ब्रशलेस डीसी मोटर चालित पंखे होने से इस समस्या से मुक्ति मिलेगी और रेल यात्रा भी आरामदायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें