फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत पालिका के ईओ बने त्रिपाठी

Sun, 08 Jun 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका चंपावत में भरत त्रिपाठी ने ईओ का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अल्मोड़ा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात त्रिपाठी का मई के अंतिम सप्ताह में चंपावत स्थानांतरण हुआ था। करीब एक माह बाद नए ईओ ने चार्ज संभाला है।
विज्ञापन

बता दें कि ईओ अशोक वर्मा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से पद खाली चल रहा था। लोहाघाट के ईओ को पालिका का प्रभार दिया गया था लेकिन नए ईओ की तैनाती से नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि ईओ की तैनाती के बाद नगर के विकास के लिए खाका तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें