फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 02 Oct 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल और राज्य आंदोलनकारी संगठन ने वर्ष 1994 में हुए मुजफ्फरनगर कांड में बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया। उन्होंने त्रिमूर्ति चौक पर तीन घंटे का उपवास रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राज्य आंदोलन के शहीदों और अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने राज्य बदहाल व्यवस्थाओं पर सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने यूकेएसएससी पेपर लीक की तत्काल जांच करने की मांग की। उन्होंने नारे लगाए और शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी, राज्य आंदोलनकारी जगदीश बुधानी, उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, गोपाल सिंह, बिपिन पंत, गोपाल रौतेला, मोहन चंद्र तिवारी, रवि जोशी, वीरेंद्र बजेठा सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें