फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर शहीद नवीन चंद्र जोशी को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
शहीद नवीन जोशी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद नवीन चंद्र जोशी की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान परिजनों ने शहीद की मूर्ति में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आठ कुमाऊं रेजीमेंट के सिपाही नवीन चंद्र जोशी दुश्मनों से लोहा लेते हुए 28 वर्ष की आयु में 14 अगस्त 2010 को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद हो गए थे। शुक्रवार को पाटन स्थित शहीद स्मारक में शहीद नवीन की दीदी दीपा जोशी, जीजा रमेश चंद्र जोशी, भानिज कमल और पंकज ने उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर उनकी शहादत को सलाम किया। संवाद
विज्ञापन

पुण्यतिथि से एक दिन पूर्व शहीद के पिता का निधन
लोहाघाट (चंपावत)। जम्मू कश्मीर में शहीद नवीन चंद्र जोशी के घर में उस समय मातम परस गया जब शहीद के पिता हीरा बल्लभ जोशी (80) बेटे की 10वीं पुण्यतिथि के एक दिन पूर्व दुनिया से विदा हो गए। गमगीन माहौल में उनका रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्र सुरेश चंद्र जोशी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश राय, महेंद्र ढेक आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें