चंपावत के देवल मादली में खेतों में बागवानी का कार्य करती महिला।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लॉकडाउन के दौरान जिले के लोगों का रुझान बागवानी की ओर बढ़ रहा है। लॉकडाउन में समय बिताने के लिए जहां नगरीय क्षेत्रों में लोग अपने किचन गार्डन और क्यारियों में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आलू के खेतों की गुड़ाई हो रही है।
सब्जियों के बीज विक्रेता सुरेश मेहता ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों सब्जियों के बीजों की बिक्री दोगुनी हो गई है। वर्तमान में ओगल, शिमला मिर्च, बंदगोभी, बैगन, हरी मिर्च, कद्दू, लौकी, मटर आदि की मांग अधिक है लेकिन वाहनों के न चलने से कई बीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। किसान भगवती देवी, कैलाश चंद्र, देव सिंह, संजय जोशी, मोहन पांडेय, सतीश चंद्र आदि का कहना है कि लाकडाउन में वह बागवानी करके समय व्यतीत कर रहे हैं। संवाद