फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी वन पंचायत में कट रहे पेड़, बन रहे मकान

विज्ञापन
पाटी में वन पंचायत की जमीन पर इस तरह पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पाटी की वन पंचायत में धड़ल्ले से बेतहाशा अतिक्रमण के आरोप लगे हैं। यहां तक कि पेड़ों को काट कर भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। पाटी क्षेत्र की एक स्थानीय महिला ने डीएम और एसडीएम को पत्र भेज ये आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पाटी क्षेत्र की वन पंचायत में बीते कुछ समय से 15 पेड़ों को अवैध रूप से काटकर उसके स्थान पर भवन निर्माण के आरोप लगे हैं। क्षेत्र की एक महिला चनी देवी ने पाटी के एसडीएम और चंपावत के डीएम को पत्र भेज कार्रवाई का आग्रह किया है। आरोप लगाया है कि इस अवैध काम को रोकने के बजाय जानकारी दिए जाने पर स्थानीय प्रशासनिक अमला मूकदर्शक बना है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत करने की चेतावनी दी है। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने मामले की जांच करा कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें