फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट में बिजली लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति ठप

Mon, 03 Jun 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में 11 केवी विद्युत लाइन में गिरा चीड़ का पेड़। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। बाराकोट क्षेत्र में तेज हवाओं के झोंकों में चीड़ का एक विशाल पेड़ 11 केवी बिजली लाइन पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि सोमवार सुबह तेज हवा चलने से बाराकोट सब स्टेशन के पास चीड़ का भारी भरकम पेड़ 11 केवी लाइन पर गिर गया। इसके चलते लाइन और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से बाराकोट सहित काकड़, बिसराड़ी, पठलती, नदेड़ा, भनखोना, चमनपुर, बैड़ा, रैगांव, छुलापें, सूरी, पम्दा, बरदाखान आदि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।



उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन और पोल को सही करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। बताया कि जल्द ही नया पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इधर चंपावत में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से रात और दिन में लगातार बिजली कटौती हो रही थी। यूपीसीएल के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि अंधड़ के कारण फ्यूज खराब होने का डर रहता है। ऐसे में अंधड़ और बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन




चंपावत का तापमान में दो डिग्री गिरा
चंपावत। जिला मुख्यालय में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हल्की बारिश के बाद मुख्यालय का अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे गिर गया। सोमवार को मुख्यालय में सुबह से ही धूप खिली रही लेकिन करीब आठ बजे मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें