फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोषागार कर्मियों ने बाहों पर काली पट्टी बांध जताया विरोध

Sat, 19 Aug 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कोषागार में शनिवार को बांहों में काली पट्टी बांध विरोध जताते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश कोषागार कर्मचारी संगठन के आह्वान पर जिले भर के कोषागार कर्मियों ने भी चरणबद्ध आंदोलन की शुरू कर दिया है। शनिवार को कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के विरोध में काली पट्टी बांध कर कार्य किया।
विज्ञापन

कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ढेक और महामंत्री अनिल कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कोषागार कर्मियों को 2019 में जारी सेवा नियमावली से बाहर रखे जाने, कंप्यूटर भत्ता ग्रेड पे का 85 फीसदी स्वीकृत किए जाने और विभागीय लेखा अधिकारियों की ओर से कोषागार के कार्यो में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं किए जाने की है।
लंबे समय से सहमति बनने के बाद भी शासन स्तर पर मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ी है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश डिमरी, गणेश दत्त चौथिया, नंदन सिंह भाकुनी, मनोज सिंह कुंवर, प्रकाश नाथ, बीना पंत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें